Khush rahne ke liye kya karen – क्या आप भी अपनी ज़िंदगी में खुशी चाहते हैं और Khush kaise rahe in Hindi के बारे में ढूंढ रहें हैं। शायद दुनिया में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो खुश नहीं रहना चाहेगा। हम सभी ही अपनी ज़िंदगी में इसकी चाह रखते हैं, लेकिन हर कोई इसे पाने में सफल नहीं होता है। क्या जीवन में खुश रहना सीखना वास्तव में संभव है? जी बिल्कुल
यह उदासी से बचने के बारे में नहीं है, यह असल में आपके द्वारा प्राप्त किए गए हर पल का आनंद लेते हुए Life में Positivity को अपनाने के बारे में है। यह याद रखना ज़रूरी है कि सच्ची खुशी कोई मंजिल नहीं है। खुशी अक्सर जीवन में अच्छाई और सकारात्मक भावनाओं को विकसित करने से आती है। यह अपने लिए अच्छे काम करने का एक अच्छा परिणाम होता है।
हालांकि, खुशहाल जीवन को पूरी तरह से कैसे प्राप्त किया जाए?, यह सीखने की दिशा में कदम उठाने के लिए हर दिन खुशी के क्षण लाए जा सकते हैं। इसीलिए आज के इस Article Zindagi me Khush rahne ke liye kya karen? के अंदर मैं आप सभी को खुश रहने के आसान तरीकों के बारे में बताने वाला हूं। जिन्हें आप अपने जीवन को खुशहाल बनाने के लिए ज़रूर से अपना सकते हैं,

Khush rehne ke Aasan Tarike ( Khush rahne ke liye kya karen )
खुद को हमेशा Positive बना कर रखें:
आज के वक्त में लोगों का सबसे ज़्यादा दुख में अपने जीवन को काटने का सबसे बड़ा कारण यही है की वे अपनी Life में बहुत ही ज्यादा Negative रहते हैं और सोचते हैं। फिर चाहे कैसी भी परिस्थिति क्यों न हो हमारा कुछ न कुछ Negative सोचना लगा ही रहता है, इसीलिए हमे अपनी इस आदत को सुधारकर अपने विचारों को या जो कुछ भी हम सोच रहे हैं उन्हें Positive बनाना चाहिए। वो कहते हैं ना की जैसा हम सोचते हैं ठीक वैसा हमारे साथ होता भी है, इसीलिए Positive सोचिए और ढेरों खुशियों से अपनी ज़िंदगी को भर लिजिए।
रोज़ रात में अच्छी नींद लेकर सोएं:
आज-कल की बदलती दुनियां में लोग इतने ज़्यादा Busy हो चुके हैं की वे अपनी नींद का ख्याल ही नही कर पाते। और भूल जाते हैं की अच्छी और पर्याप्त नींद लेना भी हमारी ज़िंदगी का एक ज़रूरी हिस्सा है। अच्छी नींद न लेने से हमारा मन बहुत ज़्यादा परेशान और चिड़चिड़ा होने लग जाता है, जिसके कारण से हम दिन ब दिन दुखी रहने लग जाते हैं और खुशी का नामो निशान हमारी ज़िंदगी से बिल्कुल ही गायब हो जाता है, इसीलिए हर रोज हमे 7 से 8 घंटों की अच्छी नींद ज़रूर से लेनी ही चाहिए। ताकी हम अपने जीवन को खुशियों से भर सकें।
लड़ाई झगड़ों और दूसरों से जलना तुरंत बंद कर दें:
जैसा की मैंने आपको ऊपर बताया की कम नींद लेने की वजह से हम अक्सर बहुत ही ज्यादा चिड़चिड़े हो जाते हैं, और इससे होता ये है की हम लोग अपने आस-पास मौजूद लोगों के साथ में बिन बात ही लड़ाई-झगड़ों में पड़ जाते हैं जिससे की आपसी संबंध भी हमारे ख़राब होना शुरु हो जाते हैं। इसके साथ ही काफी लोग तो दूसरों से जलने की आदत से घिर चुके हैं, पड़ोसी Brand New गाड़ी क्या ले आया की उसे बधाई देने की जगह पर उससे जलने लग जाते हैं,
हमे इससे भी खुद को बचाकर रखना चाहिए और जल्द से जल्द इन दोनो ही आदतों को अपने अंदर से खत्म कर दें। तभी आपकी Life में खुशियों की Entry हो सकेगी।
खुद की तुलना बाकी लोगों के साथ करने से बचे:
दूसरों से उनकी उपलब्धियों पर जलने के अलावा हम लोग ये काम भी सबसे ज़्यादा करते हैं की खुद को बाकी लोगों से Compare करने लग जाते हैं, की मेरा दोस्त तो मुझसे कद में काफी लंबा है मैं तो काफी छोटा रह गया। उसकी तो इतनी अच्छी Body है मेरे पास तो है ही नही। और इस तरह से खुद की तुलना बार-बार दूसरे लोगों से करते रहने की वजह से हम बहुत ही ज्यादा Depressed होते चले जाते हैं। इसीलिए एक बात को अपने दिमाग में बैठा लिजिए हर एक इंसान की अपनी खुद की अलग क्षमताएं होती हैं। जो हम किसी से भी Compare नहीं कर सकते हैं। उन क्षमताओं को पहचानों। जिससे की आप अपनी Life में ढेर सारी खुशी ला सकते हैं।
मोबाईल का इस्तेमाल कम से कम करें:
आज कल Smartphones की वजह से हम अपना अधिकतर वक्त इन्ही पर ही बिताते रहते हैं। जब मौका मिला तब मोबाईल देखना चालू, Addiction सा बन गया है ये लोगों के लिए, और सच बताऊं ये भी हमारी खुशियों के बीच में आ रहा है, ये जो हम दिन-रात बस Social Media पर ही लगे रहते हैं न इन सबका असर यही पड़ रहा है की अपनी Actual Life को भूलते चले जा रहें हैं। अगर सच में अपनी ज़िंदगी में खुश रहने के लिए क्या करें? के बारे में जानना चाहते हो तो इस Point को सबसे ज़्यादा ज़रूरी मानना। और आज से ही अपने मोबाईल के इस्तेमाल को कम कर देंना। एक Time बना लो की इससे ज्यादा हम पूरे दिन में अपने मोबाईल का इस्तेमाल नहीं करेंगे, बस इतना करके देखना कितना फ़र्क दिखेगा आपको Life में।
रोज़ाना अपना ध्यान योग और Meditation पर लगाएं:
देखिए अगर आप चाहते हैं की आप अपनी Life को पूरी तरह से खुशियों को भर दें और दुख जैसे Negative Emotions बिल्कुल ही खत्म हो जाएं तो उसके लिए रोज़ाना योग और Meditation पर ध्यान लगाना शुरू कर दें, Daily Basis पर इन दोनो चीजों की Practice करने से हम देखेंगे की हमारी Life पहले से काफी ज़्यादा बढ़िया और खुशहाल होती जा रही है। ज़्यादा नही शुरुआत में अगर 10-10 मिनट भी देंगे तब भी ये काफी असर करेंगे। बस जितना जल्दी हो सके शुरुआत करने की जरूरत है।
जितना हो सके अपने परिवार के साथ में वक्त बिताएं:
हर कोई अपने परिवार से बहुत ही ज्यादा प्यार करता है, हर किसी का जुड़ाव या कहें तो एक लगाव अपने परिवार के साथ जरूर से होता है। मगर क्या है न की आज-कल के Modern होते ज़माने में हम इससे दूर होते जा रहें हैं, जो की बेहद ही गलत बात है। और इसी की वजह से हम अपनी Life की ढेरों खुशियां यूं ही बरबाद कर रहें हैं। जो खुशी हमे अपने परिवार के साथ में बैठ कर वक्त बिताने में मिल सकती है, वो दुनियां के किसी भी कोने में आपको बिल्कुल नही मिलेगी। इसीलिए जितना हो सके अपनी Family को Time दें, इससे आप अब तक जितना ज्यादा परेशान और Unhappy रहते आएं हैं उससे कही ज़्यादा खुशियों से भर जाएंगे।
किसी से उम्मीद या किसी पर निर्भर न रहे:
हम अक्सर अपनी सभी उम्मीदें खुद की बजाए औरों पर रखने में विश्वास करते हैं, की कुछ भी हो सारी उम्मीद तो हमारी दूसरों से ही होती है। जिसका Result ये निकलता है की दूसरे लोग जिन से हमे ढेरों उम्मीदें होती हैं वो हमारी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाते हैं। जिससे की फिर हमें काफी ज़्यादा बुरा लगता है, यही नहीं हम अक्सर अपनी निर्भरता भी दूसरों पर ही डाल देते हैं और खुद को बिल्कुल असहाय बना लेते हैं। ये दोनो ही आदतें हमारे दुख का कारण बन जाती हैं इसीलिए अपनी इन आदतों को हमे आज से ही ख़त्म कर देना होगा। ताकी हम एक सुखी जीवन बिता सकें।
हमेशा दूसरों की मदद करने में आगे रहें:
हमने यहां-वहां से सुना ही है की हमे हमेशा ही दूसरे लोगों की मदद करनी चाहिए, क्योंकि ये एक बेहद अच्छी बात होती है। लेकिन क्या आप लोगों को ये बात मालूम है की इससे हम अपने आप को खुश भी रख सकते हैं। असल में होता ये है की जब कभी भी हम किसी की मदद करते हैं तो हमारे अंदर एक Happy Hormone बनता है जिससे की हम खुद के अंदर काफी खुशी का अनुभव कर पाते हैं। ये Hormone हमारे अंदर बना रहे इसीलिए हमे दूसरों की हमेशा ही मदद करते रहना चाहिए।
खुद को हमेशा ही Healthy बना कर रखें:
एक स्वस्थ शरीर हमेशा से एक हंसते खेलते और खुश रहते इंसान की निशानी होती है, इसीलिए ही आप कभी भी देख लें की जो Healthy लोग होते हैं वो काफी ज़्यादा खुश और समृद्ध भी होते हैं। इसीलिए अगर आप एक स्वस्थ इंसान नही है तो आज से ही अपनी Health को अच्छा करने में लग जाएं। अच्छा और Healthy खाना-पीना शुरू कर दें, रोज़ सुबह उठा कर के Exercise किया करें और अगर आप चाहें तो Gym भी Join कर सकते हैं फिर आप खुद ब खुद ही देखेंगे की आप पहले से कितना ज्यादा सुखी रहने लग गए हैं।
Khush rehne ke kya fayde hote hain?
खुश लोग हमेशा स्वस्थ रहते हैं:
खुश लोगों का शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और वे कम से कम शारीरिक लक्षणों की रिपोर्ट में शामिल होते हैं। उनका बहुत ही कम अस्पताल और Emergency Room का दौरा होता है, ये अपने डॉक्टर को कम बार बुलाते हैं, कम दवा का इस्तेमाल करते हैं, और अपने Work Place पर कम ही Absent रहते है। और मन लगा कर अपने काम में ध्यान लगा पाते हैं।
खुश रहने वाले लोग काफी सफल होते हैं:
सफलता हमें खुश नहीं करती, लेकिन खुश रहना हमें सफल बनाता है, जैसा कि कई Studies ने साबित किया है। खुशी आपको कई अधिक Productive भी बनाती है।
खुश लोग अपनी नौकरी से अधिक संतुष्ट भी रहते हैं, और अपने सहयोगियों की तुलना में अधिक कमाते भी हैं। वे बेहतर और तेज निर्णय भी ले पाते हैं।
खुश लोगों के बेहतर रिश्ते और शादीशुदा जीवन रहता हैं:
हमारी खुशियों के निर्माण के लिए रिश्तों का काफी महत्व है। जब हम अपने समुदाय, दोस्तों और परिवार से सामाजिक रूप से जुड़े रहते हैं, तो हम खुश, स्वस्थ और लंबे वक्त तक जीवित रहते हैं।
खुश रहने वाले लोगों के पास अधिक दोस्त और बेहतर सामाजिक समर्थन होता है और वे अपने दोस्तों से अधिक संतुष्ट होते हैं।
खुश लोग अधिक सामाजिक, उदार और मददगार होते हैं:
खुश लोग अधिक सामाजिक होते हैं और दूसरों की मदद करने के लिए अधिक इच्छुक लगते हैं। एक Research से ये मालूम चलता है की जो लोग दूसरों की मदद करने में अपना वक्त बिताते हैं उनको काफी Emotional फायदे होते हैं, जैसे की ज़्यादा जीवन से संतुष्टि, अधिक सकारात्मक प्रभाव, और ये लोग कम से कम Depression के शिकार होते हैं।
खुश रहने वालों को अधिक लोग पसंद करते हैं:
हां ये बात सच है की जो लोग अधिक खुश मिजाज़ के रहते हैं उनको ज़्यादा से ज़्यादा लोग पसंद करते हैं। हम खुद भी ये बात सोच कर देख सकते हैं की हम किस इंसान के साथ बात करने में ज़्यादा Comfortable रहेंगे एक वो जो हमेशा ही Negative रहता है और खुद को हर वक्त दुखी करके रखता है या फिर उस इंसान के साथ में जो Positive रहता है और हमेशा खुशहाल रहता है। जी हां बिल्कुल उसी के साथ में न जो खुश रहता है।
Read More About : वजन घटाने के लिए स्वस्थ वेजीटेरियन रेसिपीज इन इंडिया
निष्कर्ष (Conclusion)
आज के इस Article – Zindagi me Khush rahne ke liye kya karen के अंदर मैंने आप सभी को आज खुश रहने के तरीकों के बारे में बताया है। जो भी लोग आज अपनी ज़िंदगी में खुशियों की कमी देखते हैं वे सभी इसमें बताई गई बातों को अपना सकते हैं और एक खुशहाल जीवन की शुरूआत बेहद आसानी से कर सकते हैं।