vajan kam karne ka tarika, weight loss karne ke liye kya kare, motapa kam karne ke liye kya karna chahie, jaldi vajan kam karne ke liye kya karen, vajan ghatane ke liye kya karen, teji se vajan ghatane ke liye kya karen वजन कम करना बहुत मुश्किल काम है, दुनिया में मौजुद कई लोग मोटापे से परेशान है और वह इसे कम करना चाहते है। बहुत से लोग है जो वजन कम करने के लिए कई प्रयास करते है
लेकिन जब उन्हे फर्क नहीं लगता तो वह वजन कम करने का खयाल दिल से निकाल देते है। यही हमारे अंदर की सबसे बड़ी कमी है मेहनत एक न एक दिन जरूर रंग लाती है। और शायद उन्हें फर्क इस वजह से नही मिलता क्योंकि वह सही तरीका नही अपना रहे होते है। यदि आपका तरीका सही ना हो और आप मेहनत नहीं कर रहे हो तो आप वजन कम नही कर पाएंगे।
जब आपको सही डाइट, एक्सरसाइज मिल जाती है तो वजन कम करना आसान हो जाता है। वजन कम करना बहुत जरूरी है, मोटापे से आपको कई सारे रोग होने की संभावना बनी रहती है। जैसे की हृदय रोग, लीवर रोग, सांस लेने में परेशानी होना, और ब्लड प्रेशर हाई होना आदि।
यदि आप इन सभी बीमारियो से और अपने मोटापे से पीछा छुड़ाना चाहते है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। हम आपको यहां विस्तार से बताएंगे की Vajan ghatane ke liye kya karen? Vajan Kam karne ke liye exercise और Vajan Kam karne ke liye kya khaye?

वजन बढ़ने के क्या कारण है?
वजन कम कैसे करे इससे पहले यह जानना जरूरी है की यह किस कारण से बढ़ रहा है। वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते है जो कुछ इस प्रकार है:
सही समय पर आहार न लेना।
अक्सर हम काम में इतने व्यस्त हो जाते है, की हमे खाने का भी ध्यान नहीं रहता। हम किसी भी समय भोजन कर लेते है, यह हमारे शरीर के लिए कितना हानिकारक हो सकता है यह हम सोच भी नही सकते। सही समय पर जब हम आहार लेते है तो यह हमारे शरीर को सही पोशक तत्व देता है।
लेकिन जब भी गलत समय पर भोजन करते है तो यह हमारे शरीर में वसा के रूप में इकट्ठा हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम देर तक में खाना खा कर सीधा लेट जाते है जिससे यह सही तरह से पच नहीं पाता।
नींद पूरी न होने से
यह आपको थोड़ा अजीब लगेगा के नींद पूरी न होने के कारण से आपका वजन बढ़ सकता है। जब आपकी नींद पूरी नहीं होती तो आप पूरा दिन थका हुआ और चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। जब आपका शरीर थका हुआ होता है तो वह सही प्रकार से काम नही कर पाता।
इतना ही नहीं active शरीर से कैलोरी बर्न होना आसान हो जाता है। जबकि आपका शरीर थका हुआ रहता है तो वह सही प्रकार से कैलोरी को बर्न नही कर पाता जिस वजह से आपका वजन बढ़ जाता है।
थायराइड के कारण
थायराइड एक बड़ा कारण हो सकता है आपके मोटापे का, यह एक ऐसी बीमारी है जिसमे आपके शरीर का वजन बढ़ने लगता है। Thairoid 2 प्रकार का होता है एक पतले होने का दूसरा वजन बढ़ने का। दरअसल थायराइड की समस्या होने से शरीर में हारमोंस गड़बड़ा जाता है। ऐसे मैं आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म और मोमेंट आदि बिगड़ने लगता है। यही कारण है के थायराइड की दिक्कत से आपका वजन बढ़ने लगता है।
ज्यादा जंक फूड खानेसे
जी हां आजकल युवाओं में बढ़ते वजन का मुख्य कारण है जंक फूड, हर प्रकार का व्यक्ति इस समय में जंक फूड का सेवन करता है। यह होता ही, इतना लजीज है कि एक बार आपके मुंह लग जाए तो आप इसे खाने से चुकना पसंद नहीं करेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जितना इसका स्वाद अच्छा होता है उससे ज्यादा ही यह आपको और आपके शरीर को हानि पहुंचाता है।
यदि आप रोजाना जंक फूड का सेवन करते हैं वह भी आपके वजन बढ़ने का मुख्य कारण हो सकता है। क्योंकि जंक फूड में कैलोरी हाई मात्रा में पाई जाती है, जो हमारे लीवर आदि के आस पास वसा के रूप में जमा हो जाति है।
इसे पढ़ें: Pet Ki Garmi Kaise Dur Kare
हमेशा वाहनों का इस्तेमाल
आजकल हर घर में भले ही 2 लोग क्यों न रहते हो लेकिन वहां आपको गाड़िया 4 देखने को मिलेगी। एक दूसरे को दिखावा करने के लिए हर संभव प्रयास करते रहते है। एक जगह से दूसरी जगह तक जाने के लिए अब पैदल न चलकर वाहनों का इस्तेमाल करते है।
लेकिन क्या यह आपको उचित लगता है, वाहनों की संख्या बढ़ने से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। जब आप आस पास की जगह भी पैदल चल कर जाते है, तो इससे आपकी कैलोरी बर्न होती है। इसके बजाय जब आप वाहनों का इस्तेमाल करते है तो यह आपके शरीर को खराब करता है।
Vajan Kam karne ke liye kya khaye?
वजन कम करने के लिए आप डाइट प्लान का सेवन कर सकते है:
सुबह जल्दी खाने की मील
इसके लिए आपको रात में ही एक ग्लास पानी में मेथी दाने और सौफ को भिगो कर रख लीजिए। सुबह जल्दी उठ कर इस पानी को छान कर इसका सेवन करे। इसके अलावा आप सुबह गरम पानी में नींबू डालकर भी इसका सेवन कर सकते है।
ब्रेकफास्ट
ब्रेकफास्ट करना बहुत जरूरी है, यह आपके वजन कम करने में काफी हद तक मदद करेगा। ध्यान रहे आपके ब्रेकफास्ट में प्रोटीन की मात्रा उच्च होनी चाहिए, इसके लिए आप दाल, राजमा, पीस आदि का सेवन कर सकते है। आप दाल के चीले आदि भी खा सकते है, यह आपको काफी फायदा देंगे।
लंच
लंच में आप ओट्स, सब्जी का सूप, सलाद, आदि शामिल कर सकते है। ध्यान रहे इसके साथ आपको एक कटोरी दही का सेवन जरूर करना है।
डिनर
रात का खाना आपको 8 बजे तक खा लेना है, जिसमे आपको सिर्फ एक रोटी, सब्जी और दही लेनी है। इसके अलावा आप रात में खाने के साथ सलाद, दाल और सब्जियों का सूप भी ले सकते है।
इसे पढ़ें: Jyada Sone Ke Nuksan
Vajan kam karne ke liye kya karen
Vajan ghatane ke liye आप कई तरीके अपना सकते है, जो की कुछ इस प्रकार है:
कार्ब्स से दूरी बनाकर रखे
कार्ब्स सेहत के लिए जरूरी है, लेकिन सिर्फ लिमिट में, आपको सिर्फ अनप्रोसेस्ड कार्ब्स का सेवन करना है। यदि आप प्रोसेस किए हुए, कार्ब्स का सेवन करते है, तो आपको नुकसान दे सकता है। यह डाइजेस्ट होने में काफी समय लगाता है, जिससे आपके शरीर को नुकसान होता है। इसके अलावा यह आपके शरीर में शुगर के लेवल को भी बढ़ा देता है, इसमें आपको मैदा, चावल, सोडा, पेस्ट्री, चीनी, मिठाई, नमकीन आदि का सेवन नहीं करना है।
अपनी डाइट में प्रोटीन को शामिल करे
प्रोटीन शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है जो आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म का विकास करता है। प्रोटीन से आपको भूख कम लगती है, और जब आप कम खायेंगे तो आपका वजन कम बढ़ेगा। प्रोटीन भूख बढ़ाने वाले हार्मोन को बहुत हद तक कम करता है, आप अपने भोजन में अंडा, दाल, मछली, चिकन आदि शामिल कर सकते है।
हमेशा हाइड्रेटेड रहें
खुद को हाइड्रेट रखने से आपके शरीर के कई रोग दूर रहते है, और यह जरूरी भी है। आपको समय समय पर पानी का सेवन करना है, और डॉक्टर भी यही सलाह देते है। पानी पीने से आपको वजन कम करने में काफी मदद मिलती है, खाने से पहले हमे 1 लीटर पानी पीना चाहिए। इसके अलावा पानी पीने से आपकी कैलोरी काफी हद तक कम होती है।
Vajan Kam karne ke liye exercise?
रस्सा कूदे
वजन कम करने के लिए रस्सा कूदना एक प्रभावी एक्सरसाइज है। आप 1 घंटे रस्सा कूद कर अपनी 500 कैलोरी तक बर्न कर रकते है। कैलोरी कम करके वजन कम करना बहुत हद तक आसान हो जाता है।
स्विमिंग करे
यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपके लिए तैरने से अच्छा और कोई दूसरा विकल्प नहीं है। यह एकमात्र ऐसा तरीका है जिसकी मदद से आपके पैर से लेकर हाथ तक को एक्सरसाइज होती है। जब आपका शरीर चलता रहता है तो आपकी कैलोरी अपने आप बर्न होने लगती है।
साइकिलिंग करे
साइकिलिंग भी बेहतर विकल्प है वजन कम करने के लिए, साइकिल चलाना एक ऐसा तरीका है जिसे आप रोजाना अपना सकते है। साइकिल चलाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी है, यह आपके वजन को कम करता है और आपको एक्टिव रखने में भी मदद करता है।
Frequently Asked question?
प्रश्न1: वजन कम करने के लिए क्या खाए?
उत्तर: वजन कम करने के लिए, दही, लौकी, फल का रस, शहद, करेले आदि का सेवन करे।
प्रश्न2: तेजी से वजन कैसे कम करे?
उत्तर: तेजी से वजन कम करने के लिए सुबह जल्दी उठ कर गरम पानी का सेवन करे, दिन भर में ज्यादा से ज्यादा पानी पिए, एक्सरसाइज करे, और अच्छा नाश्ता करे।
निष्कर्ष
वजन की परेशानी से आधी से ज्यादा दुनिया परेशान है, हर कोई वजन कम करना चाहता है। वजन के कारण लोग आपको बेइज्जत करते है, न आप अपनी पसंद के कपड़े पहन सकते, न कही आ जा सकते। वजन कम करने के लिए आप दवाई का भी सहारा ले सकते है लेकिन यह आपके शरीर के लिए हानिकारक है। इसलिए आपको स्वास्थ्य तरीके से वजन कम करना चाहिए यह आपके लिए अच्छा है।
लेकिन Vajan ghatane ke liye kya karen? इसके बारे में हमने आपको पूरी जानकारी दी। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो ऐसे व्यक्ति से शेयर करे जो वजन कम करना चाहता हो। यदि आपके मन में कोई सवाल है तो उसे Comment box में जरूर बताये।